- Hindi News
- स्कूल संचालकों ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
स्कूल संचालकों ने प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
राजाखेड़ा. ब्लाकके निजी विद्यालय संचालकों ने सोमवार को ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर राज्य सरकार पर निजी विद्यालयों को समाप्त करने के प्रयास का आरोप लगाया।
संयोजक रामअवतार पचौरी, संरक्षक नारायन सिंह जादौन एवं देवेन्द्र मुदगल ने कहा कि ग्रामीण विद्यालयों को फीस निर्धारण की जटिल प्रक्रिया में उलझाना इसका उदाहरण है। इनके आर्थिक संसाधन इतने भी नहीं है कि वे अपने अध्यापकों को वेतन भी दे सकें। ऐसे में सीए की फीस चुकाना असंभव है। सरकार इन स्कूलों को वित्तीय मदद देने की जगह शिक्षा को अंधेरे की ओर ले जाने का प्रयास कर रही है।
निजी विद्यालयों ने फीस निर्धारण प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ज्ञापन देते समय कालीचरण तोमर, छविराम सिंह, हरिवीर सिंह, शैलेन्द्र मुदगल, सत्यप्रकाश जैन मौजूद थे।
संगठन सदस्यों ने बताया कि राज्य सरकार एक विद्यालय को संचालित करने में कई लाख रुपए मासिक खर्च करती है। बावजूद इसके परिणाम नहीं रहे है। जबकि ग्रामीण निजी विद्यालय मात्र कुछ हजार की राशि से ही संचालित होकर भी सरकारी विद्यालयों के मुकाबले कई गुना बढ़िया परिणाम दे रहे है।