अध्यापिकाओं के विवाद की जांच शुरू
राजाखेड़ा. राजकीयबालिका उमा विद्यालय में गुरुवार को प्रधानाचार्या और शारीरिक शिक्षिका के बीच विवाद को विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन कर राजाखेड़ा बालिका विद्यालय भेजा गया। इस टीम में राउमावि मरैना के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिसोदिया, रामावि तगावली के प्रधानाध्यापक शिवदत्त, राबाउमावि सैंपऊ की प्रधानाचार्य कृष्णा कुमारी शामिल है। इन जांच अधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर सभी कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
राजाखेड़ा. विद्यालय में घटना की जानकारी लेते जांच अधिकारी।