पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित प्रकरणों को निबटाने के निर्देश

लंबित प्रकरणों को निबटाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. भरतपुररेंज के पुलिस महानिरीक्षक बीजू जार्ज जोसफ ने रविवार को राजाखेड़ा थाने का मुआयना किया। इस दौरान पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। आईजी ने थाने में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की और क्षेत्र में लगातार बढ़ते आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का काम आम जन में विश्वास पैदा करने के साथ ही अपराधियों में भय पैदा करना है। यह तभी संभव है जब पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे। वहीं आम जन के साथ पुलिस का व्यवहार भी शालीन होना चाहिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को फरियादियों के साथ बेहद शालीनता से पेश आने को कहा। जिससे जनता में पुलिस की छवि अच्छी बने। इससे पुलिस को भी जनता का सहयोग मिलेगा। उन्होंने जांच अधिकारियों को पेंडेंसी का निस्तारण जल्द करने को कहा।

बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईजी ने कहा कि पंचायत चुनावों को देखते हुए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के अपराधियों का प्रवेश रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों के थाना प्रभारियों वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रघुराज सिंह शेखावत, थाना प्रभारी बलबीर सिंह मौजूद थे।

राजाखेड़ा. थाने में पुलिसकर्मियों को निर्देश देते आईजी बीजू जॉर्ज जोसफ।