चौकी अस्पताल को भूमि अावंटित
राजाखेड़ा. नगरपालिकासे चौकी हाटमैदान और चिकित्सालय में गैराज बनाने के लिए जमीन की मांग पूरी हो गई है। नगरपालिका अध्यक्ष ने सोमवार को इसके लिए दोनों विभागों को निशुल्क भूमि का आवंटन कर दिया है। उन्होंने इन जमीनों के पट्टे अधिकारियों को सौंपे। पालिका अध्यक्ष के मुताबिक चिकित्सालय को गैराज निर्माण के लिये 107 वर्ग गज भूमि चौकी हाट मैदान के लिये 100 वर्ग गज भूमि पालिका द्वारा निशुल्क प्रदान किया गया है। चौकी हाट मैदान का पट्टा उपनिरीक्षक हरीसिंह मीणा को दिया गया। वहीं चिकित्सालय के गैराज का पट्टा चिकित्साधिकारी डा. धीरेंद्र दुबे को सौंपा गया है।