झाडू लगाकर दिया सफाई का संदेश
राजाखेड़ा. नगरपालिका अध्यक्ष रमेशचन्द्र सोनी के नेतृत्व में गौरव पथ से सोमवार को स्वच्छ राजस्थान अभियान का शुभारंभ किया गया। इसमें उपनिरीक्षक हरी सिंह मीणा, चिकित्साधिकारी डा. धीरेंद्र दुबे अधिशाषी अधिकारी श्याम बिहारी गोयल ने झाडू लगाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया। इस अवसर पर पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि लोग सफाई के महत्व को समझें और अपने घर आस पास सफाई रखें। इस अवसर पर नगर पालिका कर्मचारी भी उपस्थित रहे।