- Hindi News
- शिक्षिका ने खुद को कमरे में बंद कर मचाया हंगामा
शिक्षिका ने खुद को कमरे में बंद कर मचाया हंगामा
पुलिस ने समझाइश कर शांत कराया मामला
भास्करन्यूज | राजाखेड़ा
राजाखेड़ाके राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार दोपहर शिक्षिका मीनाक्षी मथुरिया ने हंगामा मचाया। शारीरिक शिक्षिका ने खुद को कमरे में बन्द कर चिल्लाना शुरू कर दिया जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई।
प्राचार्चा ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शारीरिक शिक्षिका को समझाइश कर शांत किया। उसके बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। राबाउमावि में गुरुवार को परीक्षा की तैयारियों को लेकर स्टाफ की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शारीरिक शिक्षिका मीनाक्षी मथुरिया को भी शामिल होना था, किंतु मथुरिया मीटिंग में जाने से मना कर दिया। वह प्राचार्या कक्ष में बैठ गई। मीटिंग एक अन्य कक्ष में चल रही थी तभी प्राचार्या ममता गुप्ता ने पीईओ को मथुरिया के पास मीटिंग में बुलाने के लिए भेजा। इस पर शारीरिक शिक्षिका मथुरिया ने प्रिंसीपल रूम के को बंद कर लिया। खिड़किया भी बन्द कर ली और जोर से चिल्लाने लगी। स्टाफ ने दरवाजे को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन मामले को बढ़ता देख राजाखेडा थाने पर सूचना दी गई जिस पर मौके पर पहुंचे हैड कांस्टेबल दशरथ सिह ने समझाइश कर मामला शांत कराया।
बिगड़ रहा स्कूल का शैक्षिक माहौल
राजकीयउच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय कस्बे में एक मात्र बालिका विद्यालय है, जिसमें विवाद और अव्यवस्थाओं की शिकायत बनी रहती हैं। शिक्षिकाओं के विवाद के कारण गुटबाजी तेज हो गई है। फलस्वरूप शैक्षिक कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं गुरुवार की घटना को लेकर कस्बे में दिन भर चर्चा बनी रही।
यह था विवाद
प्राचार्याममता गुप्ता और शारीरिक शिक्षिका मीनाक्षी मथुरिया के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा है। प्रधानाचार्य ममता गुप्ता के अनुसार मीनाक्षी मथुरिया का विद्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना फर्जी दस्तावेज पेश करना और अभद्रता के गम्भीर आरोप हैं। इस मामले को लेकर प्रबंध समिति द्वारा एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मीनाक्षी मथुरिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा चुकी है। वहीं मीनाक्षी मथुरिया द्वारा भी ममता गुप्ता के खिलाफ शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायतें की जा चुकी है। लेकिन विभाग मामले को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया और यही झगडे़ के रुप में उभर कर आया।
राजाखेड़ा. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में