पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से 50 हजार रुपए से भरा बैग पार

बाइक से 50 हजार रुपए से भरा बैग पार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. पुलिसचौकी के पास ही सब्जी खरीद रहे व्यक्ति की बाइक से कागजात और रुपयों से भरा बैग पार कर लिया।

जलदाय विभाग के कर्मचारी लोकेन्द्र शर्मा ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर काे स्टेट बैंक आफ बीकानेर एण्ड जयपुर से पचास हजार की नगदी का निकालकर बैग में रखे थे। बैग को बाइक से लटका जा रहा था। रास्ते में पुलिस चैकी के पास सब्जी की दुकान पर बाइक को खडी करके सब्जी खरीदने में लग गया जब वह वापस चलने को हुआ तो उसने देखा कि उसकी बाइक पर बैग नहीं था। पीडित ने आस पास बैग को काफी तलाशा, लेकिन कोई पता नहीं चला। बैग के अन्दर उसके अन्य जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।