पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप डसने के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाने वाली अध्यापिका का सम्मान होगा

सांप डसने के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाने वाली अध्यापिका का सम्मान होगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांप डसने के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाने वाली अध्यापिका का सम्मान होगा

राजसमंद| कुंवारियाके प्राथमिक स्कूल में सांप के डसने से अचेत बालिका को समय पर अस्पताल ले जाकर जान बचाने वाली अध्यापिका का शिक्षा विभाग की ओर सम्मान किया जाएगा। राजसमंद बीईईओ ने बुधवार को स्कूल का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने स्कूल की मरम्मत के लिए पांच हजार रुपए स्वीकृत किए। राजसमंद ब्लॉक शिक्षाधिकारी सत्यदेव शर्मा बुधवार को सांप के डसने से अचेत छात्रा रेखा लोहार से मिले। स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सांप के डसने से अचेत बालिका रेखा की तबीयत ठीक बताई गई है। बालिका के दादा-दादी ने अध्यापिका भारती विजयवर्गीय को भी धन्यवाद दिया। बीईईओ ने बताया कि अध्यापिका भारती ने बालिका को स्कूल में ही प्राथमिक उपचार दिया समय पर अस्पताल पहुंचाकर बालिका की जान बचाई थी। इस पर शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापिका को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मोचियों का चबूतरा के प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को प्रार्थना सभा में कुंवारिया निवासी रेखा लोहार को सांप ने डस लिया था। इस पर अध्यापिका भारती विजयवर्गीय ने उसे स्वयं की स्कूटी पर अस्पताल पहुंचाकर समय पर इलाज करवाया। इससे उसकी जान बच गई थी। सांप कोबरा प्रजाति का होने से जहरीला था। बालिका को समय पर उपचार नहीं मिलता तो अनहोनी हो सकती थी।

अध्यापिका भारती विजयवर्गीय।