पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापकों की कमी पर विद्यार्थियों ने दो घंटे रोका कुंभलगढ़ राजसमंद रोड

अध्यापकों की कमी पर विद्यार्थियों ने दो घंटे रोका कुंभलगढ़-राजसमंद रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंभलगढ़/गजपुर| राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल गजपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को स्कूल की तालाबंदी कर दी। इसके बाद कुंभलगढ़- राजसमंद मार्ग पर 2 घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। तहसीलदार थानाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया। विद्यार्थियों ने 7 दिन में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था के आश्वासन पर जाम खोला।

स्कूल के सवा तीन सौ छात्र-छात्राएं बुधवार सुबह साढ़े दस बजे स्कूल पहुंचे और ताला लगा दिया। आक्रोशित विद्यार्थी राजसमंद-कुंभलगढ़ मार्ग पर सड़क के बीच पत्थर डालकर सड़क पर ही बैठ गए। इसके बाद इन्होंने करीब 2 घंटे तक नारेबाजी के बीच वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। सूचना पर गजपुर चौकी प्रभारी नरेन्द्रसिंह पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रास्ता खुलवाने के लिए छात्र-छात्राओं से समझाइश की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद कुंभलगढ़ तहसीलदार गोपालसिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी गोपीचंद मीणा अतिरिक्त जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रों ने अधिकारियों के सामने नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। दोनों अधिकारियों ने छात्रों से रास्ता खुलवाने के लिए बात की। छात्र नहीं माने मांग पर अड़े रहे। इसके बाद थानाधिकारी ने पुलिस जवानों के साथ सड़क से पत्थर हटाकर रास्ता खोल दिया। छात्रों को कानून हाथ में नहीं लेने के लिए समझाया गया। इस दौरान सीएलजी सदस्य रामसिंह बल्ला, ग्रामीण रणसिंह, रामसिंह, लीलाधर ब्राह्मण सहित कई अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। छात्रों से समझाइश कर रास्ता खुलवाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। जाम के दौरान राजसमंद-कुंभलगढ़ मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बड़े वाहनों की कतार लग गई, दुपहिया वाहन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भवानी की भागल से होकर निकले। शिक्षा विभाग की ओर से केलवाड़ा उच्च माध्यमिक स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसीपल मोहन शंकर ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बात कर सात दिन में शिक्षक लगाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने सात दिन में व्यवस्था नहीं होने पर सात दिन बाद पढ़ाई का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

दो शिक्षकों के भरोसे हैं 325 छात्र

गजपुरउच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक 325 विद्यार्थियों पर वर्तमान में एक द्वितीय श्रेणी, एक तृतीय श्रेणी अध्यापक के साथ एक शारीरिक शिक्षक है। गत