पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 जिलों के अधिकारियों ने पिपलांत्री में देखे पर्यावरण और जलग्रहण के काम

7 जिलों के अधिकारियों ने पिपलांत्री में देखे पर्यावरण और जलग्रहण के काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| पिपलांत्रीपंचायत में पर्यावरण संरक्षण जलग्रहण पर हो रहे कामाें का बुधवार को सात जिलों के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इनमें चार जिलों के कलेक्टर भी शामिल थे। अधिकारियों ने यहां पर्यावरण के क्षेत्र में अब तक हुए कामों की सराहना की अपने जिलों में भी ऐसे काम करवाने की बात कही।

पिपलांत्री में ग्रामीणों के सहयोग से संचालित जलग्रहण कमेटी, वृहद पौधरोपण क्षेत्र का दौरा करने के लिए उदयपुर, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, राजसमंद जिलों के अधिकारी यहां पहुंचे। कलेक्टर जलग्रहण विभाग के अधीक्षण अभियंताओं ने यहां के कार्यों की सराहना की।

कलेक्टर डूंगरपुर इन्द्रसिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्य दूसरों को भी पौधरोपण बारिश के जल को संचय करने की प्रेरणा देते हैं। यहां के कार्य अपने आप में एक इतिहास है। कलेक्टर बारां ललित कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी ग्रामवासियों के सहयोग से पौधरोपण का यह कार्य सराहनीय है। झालावाड़ के कलेक्टर विष्णुचरण मलिक ने कहा कि बड़े पैमाने पर पौधरोपण, बीजारोपण का कार्य प्रशंसनीय है। दूसरी पंचायतों को भी यहां के कामों से प्रेरणा ली जानी चाहिए। राजसमंद के कलेक्टर कैलाशचन्द वर्मा ने दूसरे जिलों के कलेक्टर अधिकारियों को पिपलांत्री ग्राम पंचायत का परिचय, यहां अब तक पर्यावरण, जलसंग्रहण के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी। वर्मा ने बताया कि इस गांव में लड़की का जन्म होने पर एक सौ ग्यारह पौधे लगाने की परंपरा है। किसी की मृत्यु होने पर स्मृति स्वरूप एक पौधा लगाया जाता है। अधिकारियों ने जलग्रहण क्षेत्र का दौरा किया, वर्षाजल के संचय से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी ली।

पिपलांत्री जलग्रहण कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर पालीवाल ने बताया कि यहां 119 बीघा क्षेत्र में करीब 2 लाख 86 हजार पौधे लगाए हैं। करीब 27 लाख ग्वारपाठा के पौधे लगाए गए हैं। ग्वारपाठा महत्व भी बताया। बारां जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरपी मीणा, चित्तौड़गढ़ के जगबीर सिंह, उदयपुर के सीईओ अबरार अहमद, बांसवाड़ा के रामनाथ चाहिल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमन्द अरविन्द जाखड़, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण विभाग बारां एहसान शेख, प्रतापगढ़ के जीएल रोत, झालावाड़ के एस. के. वर्मा, उदयपुर के मदन छाजेड़, राजसमन्द के मतीनुद्दीन शेख, अधिशासी अभियंता जलग्रह