- Hindi News
- अध्यापक से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी केे लिए एसपी को ज्ञापन
अध्यापक से मारपीट के आरोपी की गिरफ्तारी केे लिए एसपी को ज्ञापन
राजसमंद। एसपी को ज्ञापन देने जाते समाज के लोग।
राजसमंद|राजकीय उच्चमाध्यमिक स्कूल सुंदरचा के वरिष्ठ अध्यापक पर हमला कर मारपीट करने के आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर खटीक समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए एसपी श्वेता धनखड़ को ज्ञापन दिया।प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच श्यामलाल सांवरिया, कालू खींची, पार्षद रमेश पहाडिय़ा, राम खींची, दिनेश पहाडिय़ा, किशन खटीक, दीपक पहाडिय़ा, रमेश खटीक, उत्तम खींची सहित समाज के लोग शामिल थे। उल्लेखनीय है कि सोमनाथ चौराहा निवासी वरिष्ठ अध्यापक प्यारेलाल पुत्र चंपालाल खटीक मंगलवार को राउमावि सुंदरचा स्कूल से छुट्टी के बाद कार से घर लौट रहे थे। आरोपी सुंदरचा निवासी हेमंत बागौरा टेम्पो लेकर आया, नेशनल हाइवे आठ पर रामेश्वर महादेव मंदिर के पास कार के आगे टेम्पो खड़ा कर दिया, इसके बाद लट्ठ से प्यारेलाल पर हमला कर घायल कर दिया।