ड्राइवर दिवस पर चिकित्सा शिविर
ड्राइवर दिवस पर चिकित्सा शिविर
राजसमंद| भारतपेट्रोलियम के पीपरड़ा पेट्रोल पंप पर ड्राइवर दिवस के तहत ड्राइवरों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर रखा गया। इसमें ब्लड शुगर ब्लड प्रेशर की जांच की। भारत पेट्रोलियम के अधिकारी सुनील यादव, सहायक प्रबंधक जीवनसिंह, ओएसटीएस मैनेजर रविकांत व्यास उपस्थित थे।