अंकतालिकाएं दिलाने के लिए ज्ञापन
राजसमंद| सेठरंगलाल कोठारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष पालीवाल के नेतृत्व में अंकतालिकाएं दिलाने की मांग पर बुधवार को कुलपति के नाम प्राचार्य सुशीला रील को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कॉलेज के विद्यार्थियों की अंकतालिका शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई। बताया गया कि अंकतालिका नहीं मिलने से विद्यार्थियों में रोष है। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री भरत सांवरिया, संयुक्त सचिव अरविंद आचार्य, धवन खत्री, उन्नति भट्ट उपस्थित थे।