- Hindi News
- पीएम के जन्मदिन पर जुटाई बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि
पीएम के जन्मदिन पर जुटाई बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि
राजसमंद| भारतीयजनता युवा मोर्चा नगर मण्डल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 65 वां जन्मदिन जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीडितों के लिए धन संग्रहण कर मनाया गया। युवामोर्चा नगर अध्यक्ष धीरज पुरोहित के नेतृत्व में युवा मोर्चा पदाधिकारी भाजपा के पदाधिकारी दीनदयाल सर्कल पुराना बस स्टैण्ड राजनगर पर इकट्ठा हुए। भारत माता के जयघोष के साथ राजनगर बस स्टैंड, कबूतर खाना, सदर बाजार राजनगर, दाणी चबूतरा होते हुए बाजार में प्रतिष्ठानों से स्वैच्छिक सहयोग जुटाया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह चौहान, भाजपा जिला महामंत्री श्रीकृष्ण पालीवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका, भाजपा नगर महामंत्री सत्यदेव सिंह चारण, प्रदीप खत्री, जिला उपाध्यक्ष लता मादरेचा, नगर मण्डल अध्यक्ष धीरज पुरोहित, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नर्बदाशंकर पालीवाल, मोहनलाल कुमावत, युवा मोर्चा नगर महामंत्री हिम्मत कुमावत, विनोद जोशी, भैरुलाल नन्दवाना, प्रवक्ता देवेन्द्र कुमावत, अरविन्द सिंह भाटी , गौरी शंकर प्रजापत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।