पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांसवाड़ा से 39 रन से हारा मेजबान

बांसवाड़ा से 39 रन से हारा मेजबान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| राजस्थानक्रिकेट जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में बांसवाड़ा ने मेजबान राजसमंद टीम को 39 रन से हराया।

संघ सचिव गिरिराज सनाढ्य ने बताया कि पहली पारी में राजसमंद ने 5 रन की बढ़त ली। राजसमंद की टीम 211 रन पर ऑल आउट हो गई। राजसमंद की ओर से सचिव देव शतक से चुकते हुए 99 रन पर आउट हो गए। दूसरी पारी में बांसवाड़ा ने 155 रन बनाए। इसमें भास्कर ने 60 रन, राजसमंद के राहुल जैन ने 5 विकेट, अमन ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई राजसमंद की टीम महज 110 रन पर ही ढेर हो गई। बांसवाड़ा की ओर से कल्पेन्द्र ने पूरे मैच में 11 विकेट लिए। दूसरी पारी में बांसवाड़ा के लिए प्रवीन्द्र ने 6 विकेट लिए। बांसवाड़ा ने यह मैच 39 रन से जीत लिया।

झूंझुनूने चित्तौड़ को 58 रन से हराया: मिराजस्टेडियम पर खेले गए मैच में चित्तौडग़ढ़ की टीम 140 रन पर आउट हो गई। झूंझुनू ने 63 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी झूंझुनू ने आठ विकेट पर 185 रन बनाए। जबकि चित्तौडगढ़ दूसरी पारी में 190 रन पर ही आउट हो गई। झूंझुनू ने 58 रन से मैच जीता। बांसवाड़ा की ओर से सद्धानंद यादव ने 58 रन देकर सात विकेट लिए। यादव ने पूरे मैच में 11 विकेट लिए।