पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोज व्यर्थ बहता है डेढ़ लाख लीटर पानी, नई लाइन के लिए पौने दो करोड़ मंजूर

रोज व्यर्थ बहता है डेढ़ लाख लीटर पानी, नई लाइन के लिए पौने दो करोड़ मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिदिन 7 मिलियन पानी की सप्लाई

किन इलाकों में पाइप लाइन की क्या है स्थिति

जलदायएवं भू जल मंत्री किरण माहेश्वरी के विधानसभा क्षेत्र में पुरानी पाइप लाइनों के कारण प्रतिदिन डेढ़ लाख लीटर पानी नालियों सड़कों पर व्यर्थ बह जाता है। शहरी क्षेत्र में यह पाइप लाइन 40 साल पुरानी है। प्रतिदिन किसी किसी गली मोहल्ले में पाइप लाइन टूट जाती है। हालांकि, शीघ्र ही स्थिति सुधरने की उम्मीद है। इसके सुधार के लिए 176.24 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

पाइप लाइन टूटने जगह-जगह से लीकेज होने की समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई थी। लाइन भी करीब 40 साल पुरानी है। इसको लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया। विभाग की ओर से नई लाइन डालने के लिए दो भागों में रुपयों की स्वीकृति दी गई है। पहले 77.24 लाख रुपए तथा बाद में 99 लाख रुपए नई पाइप लाइन बिछाने के लिए स्वीकृत किए हैं। यह स्वीकृति 5 दिसंबर को आई है। इस माह टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करके कार्य पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

राजसमंद। शहर में छतरियों के पास वॉल से पानी निकलता हुआ।

जलदाय विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पाइप लाइन कांकरोली राजनगर क्षेत्र के 46 जगहों पर बिछी हुई है। इसकी लम्बाई करीब 9 हजार 320 मीटर है। लाइन जगह-जगह से सड़ी गली टूटी फूटी हुई है। शहरी क्षेत्र में एक दिन छोड़ कर एक दिन पानी की सप्लाई दी जाती है। यानि प्रतिदिन किसी ने किसी मोहल्ले में सप्लाई देनी होती है। ऐसे में प्रतिदिन 7 मिलीयन लीटर पानी की सप्लाई होती है। सड़ी गली पाइप लाइनों के कारण 20 प्रतिशत पानी यानी डेढ़ लाख लीटर पानी व्यर्थ सड़कों नालियों में बह जाता है। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में टूटी फूटी पाइप लाइनों को सही करके लोगों को घरों मेें सप्लाई दी जाती है, लेकिन सही करने के बावजूद जैसे ही पानी छोड़ा जाता है। ऐसे में प्रेशर के कारण किसी अन्य जगह से लाइन टूट जाती है।

यहां टूटती है बार-बार लाइन

जेके मोड़ से कमला नेहरु अस्पताल तक 1500 मीटर लम्बी पाइप लाइन बिछी हुई है। यह पाइप वर्तमान में भी कई जगहों से लीकेज है। जैसे ही सप्लाई छोड़ी जाती है, पाइप लाइन बस्ट हो जाती है।

यहां पर लाइनें ज्यादा खराब

राजनगरमें 33 ऐसी जगह हंै, जहां पर 5 हजार 500 मीटर सड़ी गली पाइप लाइन बिछी हुई है। राजनगर के सहलोत गली, पोरवालों की पाल, म