पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानाचार्य की निशानदेही से सील बरामद

प्रधानाचार्य की निशानदेही से सील बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमड़ीस्कूल के गिरफ्तार प्रधानाचार्य की निशानदेही पर गुरुवार को राजनगर पुलिस ने फर्जी सील बरामद की है। आरोपी ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पीपलांत्री स्कूल के प्रधानाचार्य की सील लगाई थी।

कांकरोली में कालिंदी विहार निवासी राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल एमड़ी के प्रधानाचार्य हंसराज गिरी गोस्वामी (52) पुत्र मगनीराम गोस्वामी रिमांड पर चल रहा है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने राउमावि पीपलांत्री केे प्रधानाचार्य की सील बरामद की है। गौरतलब है कि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक स्व. शंकरलाल सनाढ्य ने 13 सितंबर 2014 को मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को 21 मार्च 2011 को बोर्ड के प्रश्न पत्र प्राप्त करने के लिए कहा गया, लेकिन प्रधानाचार्य ने प्रश्न पत्र प्राप्त नहीं किए। इसको लेकर विभाग की ओर से आरोपी को नोटिस जारी किया गया। उस दौरान आरोपी की पोस्टिंग राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पीपलांत्री में प्रधानाचार्य के पद पर थी। 11 नवंबर 2011 को स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिला। इसके बावजूद प्रधानाचार्य ने रजिस्टर में साइन कर लिए। इन मामलों में प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच चल रही थी। आरोपी ने राजसमंद कोष कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार संत, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अनिल कुमार पानेरी तथा राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल राजसमंद के कार्यवाहक प्रधानाचार्य भंवरलाल श्रीमाली के फर्जी हस्ताक्षर करके अपने पक्ष में जांच करके पत्र भेज दिया। इसी मामले को लेकर जांच में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।