लूट के आरोपी फिर चार दिन के रिमांड पर
राजसमंद | कांकरोलीथाना क्षेत्र के पांडोलाई में वृद्ध से जेवरात लूटने वाले आरोपियों को न्यायालय ने फिर से रिमांड पर भेज दिया है। थानाधिकारी विवेकसिंह ने बताया कि देवरिया थाना कपासन (चितौडग़ढ़) निवासी रमेश उर्फ रमेशिया पुत्र छगनलाल कालबेलिया तथा ओड़ा का खेड़ा थाना भोपाल सागर निवासी रामा उर्फ रामलाल पुत्र सुडा ओड़ा रिमांड पर चल रहे थे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से जेवरात बरामद नहीं हुए। रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। एएसआई उमेश ने बताया कि पांडोलाई निवासी डालू (55) पुत्र सवाई एक अक्टूबर 2013 को बकरियां चरा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। उससे दो सोने की मादलिया, एक रामनामी, कानों के जेले लूट लिए थे।