पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ जनों पर मारपीट का आरोप

नौ जनों पर मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद |दरीबा निवासी एक सौतेली मां ने बेटों सहित नौ जनों पर दुष्कर्म का प्रयास करने मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर विवाहिता गुरुवार को राजसमंद पुलिस उपाधीक्षक ओमकुमार के पास पहुंची। उन्होंने डिप्टी को पुलिस अधीक्षक के नाम का ज्ञापन सौंपा है। वह 10 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे घर पर थी। आरोपी अंदर घुसे। आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बीच बचाव में आए पति के साथ मारपीट की। चिल्लाने पर पड़ोसियों ने छुड़ाया।









आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया है कि उसके पति की पूर्व प|ी के दो बेटें हैं। वह पति के साथ गुरुवार सुबह 8 बजे रेलमगरा थाने पर रिपोर्ट देने निकली। उस दौरान आरोपियों ने पति के साथ मारपीट की।