- Hindi News
- शहर की सुंदरता खराब करने पर आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस
शहर की सुंदरता खराब करने पर आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस
सरकारीभवन, दीवारों पर स्लोगन लिख कर, पोस्टर, बैनर लगाने वाले 8 प्रतिष्ठानों को परिषद आयुक्त ने नोटिस जारी किए हैं। इनके खिलाफ पहले भी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन जुर्माना नहीं भरा गया। इसी को लेकर इनके खिलाफ न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू की गई है। नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्रवाई शुरू की है।
नगर परिषद आयुक्त ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि शहर में सरकारी संपत्ति को खराब करने पर राजस्थान संपत्ति विरुपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत आठ प्रतिष्ठानों को नोटिस दिए गए हैं जिन्होंने सरकारी संपति को खराब की है। परिषद क्षेत्र में प्रकाश प्रा लि आईटीआई, मयूर पब्लिक स्कूल, तिरुपति फर्निचर पैलेस, गायत्री पब्लिक स्कूल, महेश सीड्स, केसर गोल्ड सर्राफा बाजार, कुमावत हार्डवेयर प्लाईवुड, दत्तात्रेय कॉलेज को अवैध प्रकार से सरकारी संपत्ति को खराब करने पर पूर्व में नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद नियमानुसार जुर्माना परिषद में जमा नहीं कराया गया। इस पर राजस्थान संपत्ति विरुपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत अंतिम नोटिस देकर अदालत में वाद प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू की गई है।
अन्यप्रतिष्ठानों पर भी होगी कार्रवाई: परिषदआयुक्त ने बताया कि इसके साथ ही समस्त हल्का जमादारों को आदेशित किया गया कि अन्य स्थान पर भी ऐसी जगहों को चिन्हित किया जाए और कार्रवाई की जाए। ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। ऐसे कई प्रतिष्ठान हैं जिन्होंने शहर में विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से पोस्टर लगा रखे हैं या सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर स्लोगन लिख रखे हैं।