सोनियाणा के शंभूपुरा में पानी की किल्लत
राजसमंद| भावाग्राम पंचायत के सोनियाणा गांव के शंभूपुरा सालवी मोहल्ला में पिछले एक माह से पेयजल की किल्लत है। ट्यूबवैल से पानी टंकी तक नहीं पहुंच रहा है। शंभूपुरा के सालवी मोहल्ला में सार्वजनिक टंकी बनी हुई है। लेकिन एक माह से ट्यूब वेल से टंकी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पिछले एक माह से सालवी मोहल्ले में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि ट्यूबवेल में पर्याप्त पानी है। लेकिन बीच में पाइप लाइन फूटने की वजह से टंकी तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जलदाय वितरण करने वाले को शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाही नहीं हुई।