- Hindi News
- नैतिक शिक्षा से अच्छे संस्कार का निर्माण : साध्वी
नैतिक शिक्षा से अच्छे संस्कार का निर्माण : साध्वी
राजसमंद |साध्वी सोम्य यशा ने बालिकाओं को अच्छे चरित्र संस्कार के प्रति प्रेेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन अनमोल है। इसे व्यर्थ गवाएं। वे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल राजनगर में छात्राओं को संबोधित कर रही थी। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि यह समय सिखने का है। हमें अपने जीवन मेंं नैतिक मूल्यों अच्छे चरित्र का विकास करना है। इसके लिए नैतिक शिक्षा आवश्यक है। अगर बच्चे विद्यार्थी वर्गीय अणुव्रत नियम भी स्वीकार कर अपने व्यवहार मेें लाते हैं तो भी हमारे जीवन में अच्छा बदलाव सकता है। अणुव्रत प्रशिक्षक नरसिंह पासवान ने भी संबोधित किया।
बालिकाओं को महाप्राण ध्वनि, कायोत्सर्ग के प्रयोग एवं अणुव्रत गीत का सामूहिक संगान कराया।