पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्योति कोठारी चेरिटी समारोह कल डूमखेड़ा में

ज्योति कोठारी चेरिटी समारोह कल डूमखेड़ा में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद |अप्रवासी ज्योति कोठारी की ओर से ज्योति कोठारी चेरिटी समारोह शनिवार को राउप्रावि डूम खेड़ा में सुबह साढ़े दस बजे आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष गोद लिए गए डूमखेड़ा विद्यालय के छात्र छात्राओं को गणवेश, स्वेटर, बैग, अभ्यास पुस्तिका, लेखन सामग्री, कंबल के अलावा विद्यालय के स्टील बेंच, टेबल कम्प्यूटर, जाजम, खेल सामग्री प्रदान की जाएगी। संस्था प्रधान दिनेश श्रीमाली ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा होंगे। अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीएल स्वर्णकार करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान गुणसागर कर्णावट, भामाशाह ज्योति कोठारी, गैरी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक युगल बिहारी दाधीच एवं यमुना शंकर दशोरा होंगे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार कोठारी एवं गैरी का नागरिक अभिनंदन करेंगे।