डेगाणा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
राजसमंद.सांसद प्रदेशमहामंत्री हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की जनता के कार्य करना प्राथमिकता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है इस राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना। चुनाव पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया था कि देश को अपना खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएंगे। वे राजसमंद लोकसभा के डेगाणा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करुंगा।
सुबह पौने बारह बजे डेगाणा विधानसभा के माहेश्वरी भवन में कार्यकर्त्ता सम्मेलन को डेगाणा विधायक अजय सिंह किलक, राजसमंद के पूर्व जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक ने भी संबोधित किया।