पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से चित्तौड़ के दो बुजुर्गों की मौत

स्वाइन फ्लू से चित्तौड़ के दो बुजुर्गों की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर | स्वाइनफ्लू से एमबी अस्पताल में शनिवार को कपासन (चित्तौड़गढ़) निवासी 55 वर्षीय विमला देवी और इससे पहले शुक्रवार देर रात बड़ीसादड़ी (चित्तौड़) निवासी आनंदीलाल (62) की मौत हो गई। उधर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज की लैब में संभाग के 35 सैंपल जांचें गए, जिनमें से 18 पॉजिटिव चिह्नित किए गए हैं।नोडल अधिकारी डाॅ. महेश दवे ने बताया कि कपासन से वृद्धा को दोपहर एक बजे वार्ड में लाया गया था। करीब 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। उदयपुर में सज्जन नगर क्षेत्र के दो वर्षीय बालक सहित चार पॉजिटिव चिह्नित हुए हैं।







दो महिलाएं सुंदरवास पानेरियों की मादड़ी की है, जबकि चौथा केस ऋषभदेव क्षेत्र का है। राजसमंद से 5, बांसवाड़ा 4, चित्तौड़गढ़ 3 डूंगरपुर से 2 केस पॉजिटिव आए हैं।