- Hindi News
- युवाओं ने देखे हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थल
युवाओं ने देखे हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थल
खमनोर| नेहरूयुवा केंद्र राजसमंद में राष्ट्रीय युवा कोर प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे चार जिलों के 39 युवाओं ने मंगलवार को हल्दीघाटी के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर जानकारी ली। राष्ट्रीय युवा अवार्डी प्रेमशंकर भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौडग़ढ़ प्रतापगढ़ जिले के 39 प्रशिक्षणार्थी स्वयंसेवकों ने प्रताप स्मारक, चेतक समाधि, शाहीबाग रक्ततलाई का भ्रमण किया। रक्ततलाई में प्रधान पुरुषोत्तम माली ने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, नशा मुक्ति, पर्यावरण स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण अनेक कुरीतियों के उन्मूलन का संकल्प दिलाया। इस दौरान जाह्नवी कला ग्रुप अध्यक्ष आशीष जोशी, जिला युवा संघ अध्यक्ष अभयसिंह राव, नेहरू युवा केंद्र के मनोज पोरवाड़, जगदीश गोस्वामी, उन्नति भट्ट, प्रशिक्षण ग्रुप लीडर गणेश प्रजापति युवा उपस्थित थे।