सरोवर धाम का लोकार्पण 26 को
सरोवर धाम का लोकार्पण 26 को
कुंभलगढ़|परशुराम महादेवसरोवर धाम का लोकार्पण 26 सितंबर को होगा। कार्यक्रम में मेवाड़ मारवाड़ के चार विधायकों सहित कई संतों का सानिध्य रहेगा। मंदिर पर सादड़ी निवासी लालाराम गांछी भंवरलाल गांछी परिवार द्वारा गुफा मंदिर के नीचे बनाए गए तीनों कुंडों का लोकार्पण होगा। परशुराम महादेव सेवा मंडल ट्रस्ट के व्यवस्थापक खूमसिंह उठड ने बताया की लोकार्पण में ट्रस्ट अध्यक्ष पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार, कुंभलगढ विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड़, सिरोही विधायक ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत, सुमेरपुर विधायक मदन राठौड़, कुंभलगढ़ प्रधान सूरतसिंह, कुंड धाम ट्रस्ट अध्यक्ष पन्नालाल शर्मा, अमरगंगा ट्रस्ट अध्यक्ष सुकनराज, मुख्य पुजारी हरिहर पुरी सहित डेढ़ दर्जन संतों का सानिध्य रहेगा। व्यवस्थापक उठड़ ने बताया कि समारोह को लेकर 25 सितम्बर को गुफा मंदिर पर भजन संध्या होगी। 26 को सुबह सरोवर पर लोकार्पण दोपहर को महाप्रसादी होगी।
रक्तदानजागरूकता कार्यशाला 26 को
राजसमंद|जिले मेंस्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता बढ़ाने, थैलीसिमिया रोग की रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार 26 सितम्बर को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा आरके राजकीय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान जागरूकता कार्यशाला होगी। रेडक्रॉस मानद सचिव राजकुमार दक ने बताया कि कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा की प्रेरणा पर अणुव्रत विश्व भारती सभागार राजसमन्द में होने वाली इस कार्यशाला का शुभारंभ सुबह पौने दस बजे से होगा। कार्यशाला में अहमदाबाद रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सलाहकार एवं सेंचुरियन ब्लड डोनर महेश छगनभाई त्रिवेदी अनुभवों के आधार पर रक्तदाताओं को प्रेरित करने के उपाय सुझाएंगे। रक्तदाताओं, विद्यार्थियों, रक्तदान शिविर आयोजकों से बातचीत भी करेंगे। कार्यशाला में विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि भाग ले सकेंगे।
खटीकसमाज ने लिया कुरीतियां छोड़ने का निर्णय
रेलमगरा| अखिलमेवाड़ खटीक समाज सेवा संस्थान की बैठक गिलूण्ड में समाज के मेवाड़ अध्यक्ष बाबूलाल तुसावड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर शिक्षा एवं रोजगार के लिए समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के विषयों पर चर्चा की गई। तीर्थस्थल मातृकुंडि