पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान के बाहर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

दुकान के बाहर कचरा फेंका तो लगेगा जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें दुकानों के बाहर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा। स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत फैसला 25 सितंबर को लागू होगा। यह निर्णय स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत शनिवार को नगर परिषद सभागार में सफाई कमेटी की बैठक में लिया गया। स्वच्छ भारत सप्ताह 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। बताया कि स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए आबादी क्षेत्र में होर्डिंग साइन बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। इस सप्ताह के दौरान गली-मोहल्लों से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। सार्वजनिक सुविधाघरों की साफ-सफाई की जाएगी। बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्र में सफाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाया जाएगा। वेस्ट कचरे को रोड से हटाकर चिन्हित स्थान पर रखा जाएगा। स्कूलों में सफाई का संदेश देने के लिए शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।

व्यस्त बाजारों में सफाई कराई जाएगी। रेस्टोरेंट ढाबों में कचरा पात्र रखे जाएंगे। कचरा निस्तारण के लिए वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके अलावा स्थानों को चिन्हित कर महिला सुविधाघर बनवाए जाएंगे। सार्वजनिक स्थानों से पोस्टर हटाए जाएंगे।

रात में टीम करेगी सफाई

स्वच्छभारत सप्ताह के तहत रात में बाजारों में सफाई की जाएगी। इसके तहत दो टीमों का गठन किया जाएगा। ठेले अन्य अस्थाई स्थाई प्रतिष्ठानों को कचरा रखने के लिए पाबंद किया जाएगा। गोमाता सर्कल पीपरड़ा चुंगी नाके तक घास झाड़ी हटाई जाएंगी।

मुखर्जीचौराहे पर सभा

सप्ताहका शुभारंभ 25 सितंबर को मुखर्जी चौराहे पर होगा। यहां पर सुबह सात बजे सभा होगी। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सफाई करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर कैलाशचंद्र वर्मा करेंगे। प्रति पखवाड़े में सफाई कार्य के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर एक जमादार एक सफाई कर्मचारी को नकद पुरस्कार मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।

स्वास्थ्य कमेटी की बैठक।