- Hindi News
- रोडवेज की बसों में एवजी ड्राइवर कंडक्टर मिले तो दर्ज होगा केस
रोडवेज की बसों में एवजी ड्राइवर-कंडक्टर मिले तो दर्ज होगा केस
एवजी मिले तो होगी कार्रवाई
एवजीड्राइवर कंडक्टर बनकर रोडवेज की बस के साथ चलने वाले लोगों के खिलाफ अब राजस्थान पथ परिवहन निगम थाने में केस दर्ज करवाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति को जेल तक हो सकती है। यही नहीं खुद की जगह एवजी को ड्यूटी पर भेजने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी निगम सख्त विभागीय कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई के तहत दोषियों को निगम की सेवाओं से हाथ तक धोना पड़ सकता है। इसे लेकर रोडवेज विभाग की कार्यकारी निदेशक (यातायात) उर्मिला राजौरिया ने राज्य के सभी डिपो मैनेजर्स को आदेश जारी किए हैं। मैनेजर को सघन अभियान चलाकर निगम की बसों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
कार्यकारी निदेशक राजौरिया ने निगरानी का जिम्मा मुख्य प्रबंधक, प्रबंधक यातायात, प्रबंधक संचालन को सौंपा है। इन्हें चेतावनी भी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
^मुख्यालय से आदेश मिला है। इसकी पालना में अनियमितता पाए जाने पर बाहरी लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा। खुद की जगह एवजी भेजने वाले संबंधित ड्राइवर या कंडक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दीपिकामेघवाल, डिपोमैनेजर, राजसमंद
निगम की बसों के ड्राइवर-कंडक्टर ऐसे बाहरी लोग जो गाड़ी चलाने टिकट काटने के जानकार हैं। उन्हें 100 से 200 रुपए तक देकर स्थायी कर्मचारी अपने स्थान पर ड्यूटी पर भेज देते हैं और खुद निजी घरेलू कार्य करते हैं। ऐसे बाहरी लोगों से अलग-अलग ड्राइवर कंडक्टर विभिन्न रूटों पर अपनी ड्यूटी करवाते हैं। एवजी को निगमकर्मी या तो बस स्टैंड से अपने साथ ले लेते हैं या फिर पहले से निर्धारित स्थान पर इन्हें बुला लेते हैं। पूर्व में उडऩ दस्ता जब भी ऐसे चालक कंडक्टर को पकड़ता था तो उसे हाथों-हाथ छोड़ दिया जाता था। फिर हाथों-हाथ संबंधित ड्राइवर या कंडक्टर को ड्यूटी पर लगा दिया जाता था।
>रोडवेज बस के साथ बाहरी व्यक्ति को तो ड्यूटी पर नहीं भेजा जा रहा है, ऐसा हो तो गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कराया जाए।
> ड्राइवर-कंडक्टर को नेम प्लेट लगाकर ड्यूटी पर जाना होगा।
> बाहरी व्यक्ति ड्यूटी करता पाया जाए तो बस ड्राइवर को भी दोषी माना जाए।
> समय पालक, बैग लिपिक, पत्रक वितरक राजस्व लिपिक सुनिश्चित करें कि बैग किसे जारी हो रहा है।
कैसे भेजते हैं एवजी
अब यह होगा
य