- Hindi News
- त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग : एसपी
त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग : एसपी
पुलिसअधीक्षक श्वेता धनखड़ ने गरबा, दशहरा ईद के पर्व पर कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने गरबा निर्धारित समय पर बंद करने का भी आह्वान किया है। वे गुुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएलजी की बैठक को संबोधित कर रही थी। सभी धर्मों के त्यौहार, जुलूस में आपसी प्रेम भावना से मिलजूल कर भाग लें। एसपी ने सभी को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी दी। सीएलजी सदस्यों को जिला मुख्यालय पर नियमित रूप से साफ सफाई रखने को कहा। कचरे को कचरा पात्र में डालने को कहा। एसपी ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 8 बजे 100 फीट रोड पर सफाई करने को कहा। सीएलजी सदस्य देवीलाल, एकलिंग, शकुन्तला पामेचा, कल्याणमल विजयवर्गीय, कन्हैयालाल, खलील डायर, लालसिंह, जेठाराम, मंजू खटीक सहित पुलिस उपाधीक्षक ओमकुमार, राजनगर थानाधिकारी आदि मौजूद थे।
राजसमंद। पुलिस अधीक्षक सीएलजी बैठक को संबोधित करते हुए।