- Hindi News
- पौने दो माह बाद कुंवारिया को मिली नई एम्बुलेंस
पौने दो माह बाद कुंवारिया को मिली नई एम्बुलेंस
कुंवारिया फिर से नई एम्बुलेंस 108 गई।
8 सितंबर को प्रकाशित खबर।
कुंवारिया | आखिरकारजिला प्रशासन चिकित्सा विभाग ने कुंवारिया की नई एम्बुलेंस 108 को कुुंवारियावासियों को बुधवार शाम को लौटा ही दिया। जिला प्रशासन द्वारा एम्बुलेंस को ले जाने से ग्रामीण विभिन्न संगठन एम्बुलेंस को फिर से लाने के लिए प्रयास कर रहे थे।
कुंवारिया में मार्च माह में राज्य सरकार की ओर से एम्बुलेंस 108 आई थी। अगस्त माह में मुख्यमंत्री का मेवाड़ संभाग का दौरा होने से जिला प्रशासन ने कुंवारिया से नई एम्बुलेंस को सीएम के काफिले के लिए 3 अगस्त को ही राजसमंद मुख्यालय पर मंगवा लिया था। सीएम का दौरा पूरा होने के बावजूद भी जिला प्रशासन ने कुंवारिया को नई एम्बुलेंस नहीं मिली। राजसमंद की खटारा एम्बुलेंस को कुंवारिया भेज दिया गया था। लोगों ने इसके लिए प्रयास किए और कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा, कुंवारिया नायब तहसीलदार पेमाराम, चिकित्सा अधिकारी आदि को ज्ञापन भी दिया। 20 सितम्बर को कलेक्टर के कुंवारिया दौरे के दौरान ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिला था। 8 सितंबर को दैनिक भास्कर में \\\"सीएम के काफिले के दौरान नई एंबुलेंस ले गए थे, खराब 108 भेजी\\\' 19 सितम्बर को दैनिक भास्कर के अंक में \\\"जिले में 108 एंबुलेंस सेवा वेंटिलेटर पर\\\' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। बुधवार शाम को कुंवारिया की नई एम्बुलेंस वापस मिल गई। राजसमंद की पुरानी एम्बुलेंस को राजसमंद मुख्यालय पर ही मंगवा लिया।
चिकित्साविभाग ने भी माना पुरानी एम्बुलेंस चलने लायक नहीं: कुंवारियामें पूर्व में भी एम्बुलेंस 108 काफी खटारा स्थिति में है। इसको चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने भी मान लिया है। 23 सितम्बर को राजसमंद ब्लॉक सीएमएचओ कार्यालय के चिकित्सा कर्मचारी पुरानी एम्बुलेंस का निरीक्षण करने आए थे। इसमें कई कमियां पाई गई।