पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उदयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र बनास नदी में डूबा, मौत

उदयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र बनास नदी में डूबा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरज| कस्बेमें गुरुवार दोपहर बनास नदी में डूबने से उदयपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र की मौत हो गई। मृतक नवरात्रा के अवकाश में घर आया था। इसको लेकर कुंवारिया थाने में मामला दर्ज हुआ है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने अनुसार कुरज निवासी लोकेश रेगर (19) पुत्र चतर लाल रेगर की मौत हो गई। लोकेश उदयपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गुरुवार दोपहर गांव के समीप बनास नदी पर नहाने गया था। नहाने के दौरान लोकेश गहराई में चला गया पानी में डूब गया। पानी में डूबते देख लोगों ने लोकेश को नदी से बाहर निकाला। उसे रेलमगरा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कुरज पुलिस चौकी प्रभारी गोपी लाल सालवी, गनी मोहम्मद आदि पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। लोकेश गुरुवार को ही नवरात्रा का अवकाश होने पर परिजनों से मिलने कुरज आया था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हुआ।

चतुर्थश्रेणी कर्मचारी घर में मृत मिला : राजसमंद|राउमावि सरदारगढ़ के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी घर के अपने कमरे में मृत मिला। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरोड़ा (बांसवाड़ा) निवासी कालू पुत्र सावर मीणा के नहीं आने पर स्टाफ उसके घर पहुंचा। वह अपने घर में मृत पड़ा था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव जप्त कर लिया। फिर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रथम दृष्टांत मौत का कारण ह्रदय गति रुकना बता रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।