मारवाड़ तक ब्रॉडगेज करने की मांग
राजसमंद|राजसमंद लोकअधिकार मंच ने मावड़ी-मारवाड़ ट्रेक को ब्रॉडगेज परिवर्तन की मांग की है। लोक अधिकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह कछवाहा ने बताया कि लोक अधिकार मंच पिछले दस साल से मावली-मारवाड़ आमान परिवर्तन को लेकर संघर्षरत है। मंच ने तत्कालीन रेलमंत्री नीतिश कुमार को ज्ञापन दिया था। जो भी रेलमंत्री बने सभी को ज्ञापन देकर सबसे पुरानी रेल लाइन का आमान परिवर्तन की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसी भी रेल मंत्री ने इस लाइन को लेकर उत्साह नहीं दिखाया है।