पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में सुबह दस बजे तक रहा कोहरा, ठंड बढ़ी

शहर में सुबह दस बजे तक रहा कोहरा, ठंड बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिग्रीरहा न्यूनतम तापमान

राजसमंद। पिछले एक सप्ताह से सर्दी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। सोमवार को सुबह से ही बादल और कोहरा छाया रहा। सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। दिनभर सूर्य देव बादलों की ओट में छिपते-निकलते रहे। शहर में सुबह दस बजे तक धुंध छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ गया। दिनभर लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ा। दोपहर में स्वेटर, जैकेट पहनने पड़े। सर्दी का असर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों पर ज्यादा देखा जा रहा है। विद्यार्थियों को ठंड में स्कूल जाने के लिए तैयार करने में महिलाओं को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। तापमान में गिरावट आई। इधर, सर्दी बढ़ने से जैकेट, स्वेटर, ऊनी कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। शहर में लगी ऊनी कपड़ों की स्टालों पर इन दिनों ग्राहकी ज्यादा देखी जा रही है। गजक, रेवड़ी, गुड़ की मांग भी बढ़ी है। सोमवार को सुबह दस बजे तक कोहरा छाया रहा। शहर में कोहरे का यह चित्र अणुविभा से लिया गया है। फोटो भास्कर