पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्ध से जेवरात लूटने वाला एक साल बाद गिरफ्तार

वृद्ध से जेवरात लूटने वाला एक साल बाद गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकरोलीपुलिस ने वृद्ध को घायल कर जेवरात लूटने के मामले में रविवार रात दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक साल पहले बकरियां चराते एक व्यक्ति से साथ लूटपाट की थी। कोर्ट ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया है।

थानाधिकारी विवेकसिंह ने बताया कि देवरिया थाना कपासन जिला चितौडग़ढ़ निवासी रमेश उर्फ रमेशिया पुत्र छगनलाल कालबेलिया तथा ओड़ा का खेड़ा थाना भूपालसागर जिला चितौडग़ढ़ निवासी रामा उर्फ रामलाल पुत्र सुडा ओड़ा को रविवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कपासन जेल से प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार किया है। दोनों लूट के मामले में जेल में बंद थे। पुलिस ने सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया। एएसआई उमेश ने बताया कि पांडोलाई निवासी डालू (55) पुत्र सवाई 1 अक्टूबर 2013 को बकरियां चरा रहा था। इस दौरान आरोपियों ने वृद्ध पर हमला कर दिया। उससे दो सोने की मादलिया, रामनामी, कानों के जेले लूट लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

आदतन अपराधी हैं दोनों

थानाधिकारीने बताया कि दोनों जने आदतन अपराधी हैं। दोनों के खिलाफ मारपीट, हत्या लूट के करीब 8 मामले में दर्ज हैं। ये मामले उदयपुर, भीलवाड़ा, चितौडग़ढ़ राजसमंद में दर्ज हैं। इसमें से कुछ मामलों में पुलिस चालान पेश कर चुकी है।

आरोपीयूं चढ़े पुलिस के हत्थे

राशमीपुलिस ने आरोपियों को कुछ दिन पहले लूट के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने एक साल पहले पांडोलाई में भी वारदात करना कबूल किया।