- Hindi News
- पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करें: एसपी
पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करें: एसपी
पुलिसअधीक्षक श्वेता धनखड़ ने थानाधिकारियों को साल के आखिरी महीने को देखते हुए थानों में दर्ज पेंडिंग मुकदमों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
वे सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि किसी पेंडिंग मामले के निस्तारण में परेशानी रही है तो थानाधिकारी उच्चाधिकारियों से मिलकर दिशा-निर्देश ले सकते हैं। कोई थाने पर परिवादी आता है तो उसका परिवाद ध्यान से सुनने, उसके साथ अच्छा व्यवहार करने, गरीब कमजोर लोगों के मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानाधिकारियों से कहा कि थाने पर तैनात जवानों को कहें कि थाने पर आने वाले पीडि़त के साथ अच्छा व्यवहार करें। पीडि़त की बात सुनकर राहत पहुंचाएं। थानाधिकारियों को गुमशुदा बच्चों को तलाशने में विशेष ध्यान देने, उन्हें जल्द ढूंढ़कर परिजनों को सौंपने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक रहे हैं। थानाधिकारी ऐसा माहौल बनाएं कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। अभी से ही संवेदनशील अति संवेदनशील जगहों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, जिले के पुलिस उपाधीक्षक, थानाधिकारी उपस्थित थे।