- Hindi News
- कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, निशक्त सहायतार्थ शिविर 21 को
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, निशक्त सहायतार्थ शिविर 21 को
राजसमंद|भारत विकासपरिषद राजसमन्द की ओर से 21 दिसम्बर को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, निशक्त सहायतार्थ शिविर देव हेरिटेज में लगाया जाएगा। शिविर में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की सहभागिता रहेगी। आयोजन को लेकर रविवार शाम को भाविप की कार्यकारिणी बैठक रखी गई। इसमें विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।
डॉ. जयप्रकाश अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश मंत्री, सचिव एडवोकेट कुशलेन्द्र दाधीच, दीपक बाबेल, राकेश गोयल, रतनलाल मंत्री, प्रमोद सोनी, दिनेश मित्तल, लता मादरेचा, नीता सोनी, डॉ. निशा अग्रवाल उपस्थित थे।