कुमावत समाज परिषद की नई कार्यकारिणी
राजसमंद|कुमावत समाजविकास परिषद की बैठक कुमावत समाज के सभा भवन में हुई। बैठक में कुमावत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया। परिषद अध्यक्ष सुंदरलाल दौराया को पुन: कुमावत विकास परिषद के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंत्री सुंदरलाल सिंगलवाल, कोषाध्यक्ष गोपीलाल खणाडिय़ा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक में 14 से 15 जनवरी को खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामूहिक विवाह पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भंवरलाल धनारिया थे।