- Hindi News
- हिंदू संगम के लिए पोस्टर, प्रचार सामग्री का विमोचन
हिंदू संगम के लिए पोस्टर, प्रचार सामग्री का विमोचन
राजसमंद। हुंकारपोस्टर का विमोचन करते विश्व हिन्दू परिषद के सदस्य। भास्कर
राजसमंद|विश्व हिंदूपरिषद के स्वर्ण जयंती महोत्सव के तहत कांकरोली स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में होने वाले विराट हिंदू संगम हुंकार के पोस्टर, प्रचार सामग्री का विमोचन सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे समिति कार्यालय पर हुआ। विहिप जिला सहमंत्री भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि प्रचार सामग्री प्रखण्ड कार्यकारिणी के माध्यम से जिले के प्रत्येक गांव के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इससे कार्यक्रम के संबंध में व्यापक वातावरण का निर्माण हो सकेगा। विमोचन कार्यक्रम में विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष, आयोजन समिति संरक्षक फतहचंद सामसुखा, समिति सदस्य कौशल गौड़, सतीश आचार्य, पवन शर्मा, विहिप राजसमंद ग्रामीण प्रखण्ड मंत्री खुशवन्त श्रीमाली, समिति प्रचार प्रमुख भूपेन्द्र चोरडिय़ा, प्रकाश जोशी, राधेश्याम उपस्थित थे।
करेंगेप्रचार-प्रसार
आयोजनको सफल बनाने के लिए प्रखण्ड, खण्ड स्तर पर अलग-अलग समितियां बनाई गई है। इनके माध्यम से प्रचार सामग्री का सेट प्रत्येक परिवार को दिया जाएगा। इसमें आमंत्रण पत्र, स्टीकर, पत्रक शामिल है। जिले के प्रमुख स्थानों, चौराहों, ग्रामीण क्षेत्रों में होर्डिंग्स, बैनर, फ्लेक्स लगाए जाएंगे।