पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा मेघवाल समाज की बैठक में शैक्षिक जागरूकता पर चर्चा

युवा मेघवाल समाज की बैठक में शैक्षिक जागरूकता पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जरगाजी की धुणी गवार में सोमवार को मेघवाल युवा मंडल की ब्लॉक स्तरीय बैठक मेघवाल युवा मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि लखनाराम परमार, मोहनलाल मेघवाल विशिष्ट अतिथि जरगा ट्रस्ट अध्यक्ष रतनलाल, किशनलाल, कैलाश, डालचन्द, तुलसीराम, कानाराम, जवाहरलाल, झालूराम, जसवंत, देवीलाल, नौजाराम, मोडी़ लाल, हरजाराम थे। मुख्य अतिथि लखनाराम परमार ने दलितों पर होने वाले शोषण, अशिक्षा, अंधविश्वास को समाज से दूर करने की बात कही। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता बनाए रखने, कुरीतियों को त्यागने की बात कही।

पंचायतीराज चुनाव में वोट की कीमत पहचानकर वोट देने की अपील की गई। मेघवाल युवा मंडल का नाम बदलकर मेघवाल युवा संगठन कुंभलगढ़ राजसमंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष पेमाराम, सचिव डालचन्द, किशनलाल, दौलतराम, लक्ष्मण, इन्द्रलाल, देवीलाल उपस्थित थे।