- Hindi News
- सात सब स्टेशन से जुड़ी 12 पंचायतों में आज बिजली बंद
सात सब स्टेशन से जुड़ी 12 पंचायतों में आज बिजली बंद
राजसमंद| राजसमंदक्षेत्र के अंतर्गत सात सब स्टेशन की 12 पंचायतों से सम्बंधित गांवों में शुक्रवार सुबह दस से शाम तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। जेईएन नीतेश लोधा ने बताया कि स्टेट हाइवे पर विद्युत लाइनों को बदलने की वजह से 33/11 केवी सब सटेशन कुंवारिया, भावा, मादडी, तरसिंघड़ा, मोही, पाडोलाई एवं राज्यावास से सम्बंधित गांव औद्योगिक क्षेत्र बिजली बंद रहेगी।