पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाणा में जागरूकता कार्यक्रम, बैंक मेला, प्रतियोगिता

भाणा में जागरूकता कार्यक्रम, बैंक मेला, प्रतियोगिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाणाग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र सभागार में जागरूकता कार्यक्रम, बैंक मेला तथा प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन राजसमंद की प्रधान रीना कुमावत ने किया। बेटी बचाओं एवं बेटी पढाओ पर जानकारी दी। महिला एवं विकास विभाग की उपनिदेशक पुष्पा कुंवर ने कहा कि देश में गिरते लिंगानुपात, भ्रूण हत्या एवं बाल-विवाह को रोकने के लिए सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना की शुरुआत की है।

स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक केशव लाल, ब्लॉक समन्वयक रामप्रकाश ने भी विचार रखे। स्टेट बैक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर के वित्तीय साक्षरता सलाहकार महेश अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रामेश्वर लाल मीणा ने जानकारी दी। प्रतियोगिता के 8 विजेताओं, गांव में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो महिलाओं को क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय की ओर से सम्मानित किया।

इस अवसर सरपंच भैरुलाल कुमावत, साक्षरता प्रेरक भोलीराम, गायत्री पालीवाल, सचिव पंकज आचार्य, महिला पर्यवेक्षक, वार्डपंचों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साक्षरता प्रेरक भोलीराम ने किया। अन्त में क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय के तकनीकी सहायक परवेश कुमार ने आभार व्यक्त किया।