पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में पीएचसी, 20 महिला आरोग्य समितियां खुलेंगी

शहर में पीएचसी, 20 महिला आरोग्य समितियां खुलेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शीघ्रही राजनगर में पीएचसी और जिले में 20 महिला आरोग्य समितियां खुलेंगी। शहरी क्षेत्र में 75 लाख रुपए की लागत से नया पीएचसी भवन बनाया जाएगा। यह पीएचसी राजनगर में वर्तमान सिटी डिस्पेंसरी के पास खाली जमीन पर बनाई जाएगी। वहीं सिटी डिस्पेंसरी की पुरानी इमारत को मरम्मत कराके ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। फिलहाल छोटे मोटे इलाज के लिए भी शहर से दूर आरके अस्पताल जाना पड़ता है।

विभाग की ओर से नेशनल अरबन हेल्थ मिशन (एनएएचएम) के तहत 75 लाख रुपए की लागत से नया पीएचसी भवन बनाने की स्वीकृति मिली है। यह पीएचसी राजनगर सिटी डिसपेंसरी के पास बनाया जाएगा। इसके अलावा सिटी डिस्पेंसरी की भी मरम्मत की जाएगी। इसकी मरम्मत पर भी करीब 10 लाख रुपए खर्चा आएगा। काम करीब एक माह में शुरू हो जाएगा।

अरबन एरिया में बनेंगी 20 आरोग्य समितियां

चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे अरबन एरिया में 20 महिला आरोग्य समितियां बनेंगी। वर्तमान में 15 आरोग्य समितियां बना दी गई हंै। प्रत्येक वार्ड में इसकी महिलाएं सदस्य होंगी। प्रत्येक समिति में 10 से 12 सदस्य होंगी। वार्ड की एक महिला अध्यक्ष आशा सचिव होंगी। समिति को स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने के लिए प्रतिवर्ष 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। जरूरत पडऩे पर ज्यादा रुपए भी दिए जा सकते हैं। इसके तहत अध्यक्ष सचिव के नाम से जोइंट अकाउंट खोला जाएगा।

इनपर खर्च सकती हैं रुपए

समितियांइन रुपयों को सफाई, स्वास्थ्य शिक्षा बैठकों में खर्च कर सकती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य गतिविधियों, प्रचार-प्रसार, नवजात शिशुओं, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता, कार्यक्रम करवाने सहित अन्य कामों पर खर्च कर सकती हैं।

शहरवासियों को मिलेगी राहत

कांकरोलीराजनगर सहित आसपास के रहने वाले लोगों के लिए अस्पताल की सुविधा नहीं है। वहीं देर रात को कई लोगों का आरके अस्पताल जाना संभव नहीं होता है। यही नहीं कई बार तो रात्रि में आरके अस्पताल जाने के लिए साधन तक उपलब्ध नहीं हो पाता है। राजनगर नेशनल हाइवे पर भी आए दिन हादसे होते हैं इन्हें सभी को शहर में अस्पताल नहीं होने से आरके अस्पताल लेकर जाना पड़ता है।

पीएचसीमें यह होगा

इसपीएचसी में जनरल आउट डोर सेवाएं मिलेंगी। इसमें दो डॉक्टर, 8 एएनएम, 1 लैब टेक्निशियन, 1 एलएचवी तथा 1 फार्मासिस्ट सेवाएं देंगे।

यह समिति 100 परिवारों के आबादी वाले क्षेत्र में खोली जाएंगी। वर्तमान में कांकरोली के संतोषीनगर, माटा मोहल्ला, वीरभानजी का खेड़ा, चवरा मोहल्ला, हुसैनी चौक, कोयड़, कांकरोली के नया अखाड़ा क्षेत्र में समितियां खोली जा चुकी हैं। इसी तरह से यादव मोहल्ला, भील बस्ती, सलूस रोड, कुमावत समाज का नोहरा, हाथीनाड़ा, रेगर मोहल्ला तथा 100 फीट रोड स्थित हरिजन बस्ती में स्वास्थ्य समिति खुल चुकी हैं।

^नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 75 लाख रुपए की लागत से नया पीएचसी भवन बनाया जाएगा। यह राजनगर सिटी डिसपेंसरी भवन के पास बनाई जाएगी। सिटी डिस्पेंयरी की पुरानी इमारत की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा 20 महिला आरोग्य समितियां बनाई जाएंगी। डॉ.गोकुललाल मीणा, सीएमएचओ, राजसमंद