- Hindi News
- भिक्षु बोधि स्थल में जैन संतों का आध्यात्मिक मिलन
भिक्षु बोधि स्थल में जैन संतों का आध्यात्मिक मिलन
राजसमंद|साध्वी सत्यवतीअपनी सहवर्तिनी साध्वी पुण्यदर्शना, साध्वी शशिप्रज्ञा, साध्वी संबोधयशा के साथ भिक्षु बोधि स्थल राजनगर पहुंची। भिक्षु बोधि स्थल की लाड मेहता ने बताया कि भिक्षु बोधि स्थल में प्रवासरत शासनश्री मुनि जतनमल स्वामी एवं मुनि आनंद कुमार से साध्वी सत्यवती सहित साध्वियों का आध्यात्मिक मिलन हुआ। साध्वी सत्यवती ने शासन श्री मुनि जतनमल स्वामी एवं मुनि आनंद कुमार से आपस में एक दूसरे के प्रति क्षमा याचना करके कुशलक्षेम पूछी।
इस अवसर पर कैलाशदेवी मादरेचा सहित कई श्रावक उपस्थित थे।