नेमिनाथ जिनालय के शिखर की प्रतिष्ठा आज
राजसमंद| दर्शनर|सूरिश्वर एवं संत पुण्यकीर्ति विजय के सानिध्य में शुक्रवार को 21 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जिनालय के नूतन शिखरबंद मंदिर की प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा। यह विजया एकादशी 15 फरवरी तक चलेगा। समाज के सुभाष महात्मा ने बताया कि प्रतिष्ठा के तहत गुरुवार को कुंभ स्थापना के लाभार्थी नरेंद्र सिंह, रवीश कुमार जिंदानी रहे। दीप स्थापना एवं ज्वारा रोपण क्रमश: लहरीदेवी रोशनलाल सोनी एवं श्रीदेवी सुरेश सोनी की ओर से किया गया। वरघोडा संयोजक सुशील बड़ाला ने बताया कि नेमिनाथ जिनालय प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत 14 फरवरी को शहर के मुख्य मार्ग से वरघोड़ा निकाला जाएगा।