2300 शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी
उदयपुर| माध्यमिकशिक्षा विभाग के उदयपुर मंडल ने रविवार को द्वितीय श्रेणी के करीब 2300 शिक्षकों की 2011-12 की अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी करी दी। कार्यवाहक उपनिदेशक भरत कुमार मेहता ने बताया कि सूची में 15 दिन में शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई हैं। इसमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौडगढ, प्रतापगढ़, राजसमंद सहित उदयपुर जिले के शिक्षक शामिल हैं। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी शिक्षक का नाम छूट गया या फिर वरिष्ठता में कोई भूल हुई है तो वह सुधार करवा सकता है। इसके बाद स्थाई वरिष्ठता सूची जारी होगी, जिसे निदेशालय बीकानेर को भेजा जाएगा।