परिषद के सभापति, उप सभापति, पार्षदों का स्वागत किया
राजसमंद| वस्त्रव्यापार सेवा संस्थान कांकरोली जैन श्रावक संघ की ओर से सभापति, उपसभापति 12 पार्षदों का नया बाजार स्थित महावीर भवन में अभिनंदन समारोह हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद के आयुक्त ब्रजेश राय थे। इस अवसर पर वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बडाला, श्री संघ अध्यक्ष देवी लाल हिंगड़, गणेश लाल पगारिया, मदनलाल पगारिया, जयनारायण आचार्य, भैरूलाल हिंगड़, राजकुमार, प्रवीण पगारिया, सतीश सोनी, हरीश कुमावत, महेंद्र सामर सदस्य उपस्थित थे।
राजसमंद। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी, शहरवासी।