पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मर्यादा से संघ और परिवार संगठित रहता है : पुण्यप्रभा

मर्यादा से संघ और परिवार संगठित रहता है : पुण्यप्रभा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेरापंथधर्म संघ की साध्वी पुण्यप्रभा के सान्निध्य में तेरापंथ तुलसी विहार रिछेड़ में रविवार को 152वां मर्यादा महोत्सव मनाया।

साध्वी पुण्यप्रभा ने कहा कि मर्यादा से संघ परिवार संगठित रहता है। तेरापंथ धर्म संघ के चौथे आचार्य जयाचार्य ने मौलिक मर्यादा बनाई उसी पर आज यह संघ टिका हुआ है। जिस संघ में जिस घर में मर्यादा हो वहां सुख, शान्ति होती है। उन्होंने कहा कि एक घर में विनय की नींव हो, अनुशासन की खिड़की हो, प्रेम की छत हो संगठन का दरवाजा हो। उस घर मे शांति ही शांति होती है। साध्वी दर्शनप्रभा, साध्वी निर्मलप्रभा, साध्वी जिनयशा एवं साध्वी विधिप्रभा के मंगल गान से कार्यक्रम शुरू हुआ। भिखणजी स्वामी भारी मर्यादा बाधी संघ में... गीतिका प्रस्तुत की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत प्रवक्ता महेन्द्र कर्णावट ने की। कर्णावट ने कहा कि मां-पिता की सुनने सेवा करने वाला कोई नहीं हैं। आजकल 2 साल के बच्चों को नर्सरी स्कूल में डाल देते हैं। घर में आने के बाद वापस ट्यूशन भेज देते हैं। मां-पिता के पास बैठने खेलने का समय मिलता ही नहीं तो उसे घर के संस्कार कहां से मिलेगा। रिछेड़ के नथमल मुनि के जीवन काल का परिचय दिया। ज्ञानशाला की छात्राओं ने परिसंवाद प्रस्तुत किया। इसमें आज की ज्वलंत समस्या परिवार में टूटना, पिता-बेटे में झगड़ा पर चर्चा की गई। सभा के अध्यक्ष सोहनलाल कोठारी, कार्याध्यक्ष लक्ष्मीलाल चंडालिया, हस्तीमल चंडालिया, गुणसागर धींग सभा अध्यक्ष पड़ासली, मांगीलाल कोठारी, मिश्रीमल चौधरी, डॉ. समंद्र शर्मा, अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र के लक्ष्मीप्रसाद गुप्ता ने विचार रखे। कवि माधव दरक कुंभलगढ़ ने आचार्य भिक्षु, तुलसी एवं महाश्रमण पर गीतिका प्रस्तुत की। जसराज सरगरा, लक्की कोठारी, महिला मंडल रिछेड़, महिला मंडल केलवा, महिला मंडल सापोल, कन्या मंडल चारभुजा, कन्या मंडल पड़ासली, प्रेमलता कच्छारा ने गीतिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर हिमाचल नगर के पूर्व मंत्री किशनलाल कोठारी, बाबूलाल कोठारी केलवा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष भैरूसिंह खरवड़, पारसमल कोठारी उपस्थित थे।

तेरापंथ धर्म संघ ने रविवार को रिछेड़ में तुलसी विहार में मर्यादा महोत्सव मनाया गया। रिछेड़ के तुलसी विहार में साध्वी पुण्यप्रभा के सान्निध्य में मर्यादा महोत्सव में साध्वी ने कहा मर्यादा से संघ परिवार संगठित रहता है। तेरापंथ धर्म संघ के चौथे आचार्य जैनाचार्य ने मौलिक मर्यादा बनाई उसी पर आज यह संघ टिका हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत प्रवक्ता महेन्द्र कर्णावट ने की। रिछेड़ में नथमल मुनि के जीवन काल का परिचय दिया।

राजसमंद. धर्मसभा में प्रवचन देती साध्वियां।

खबरें और भी हैं...