- Hindi News
- पुलिया पर तेज बहाव, ट्रैक्टर ट्राॅली बही, चालक की जान बचाई
पुलिया पर तेज बहाव, ट्रैक्टर ट्राॅली बही, चालक की जान बचाई
पुलिस की सख्ती के बाद रुके लोग
राजसमंद झील का जलस्तर प्लस में पहुंचा
भटखेड़ा-भाटोली पुलिया पर बनास नदी के तेज बहार में एक ट्रैक्टर ट्रॉली बह गई। चालक को बचा लिया गया। हादसा शनिवार सुबह हुआ। उस दौरान पुलिया पर करीब ढाई फीट पानी बह रहा था।
नंदसमंद ओवर फ्लो गेट खोलने से बनास नदी में तेज बहाव से पानी बहने लगा। पानी भटखेड़ा- भाटोली पुलिया पर करीब ढाई फीट तक ऊपर बहने लगा। सुबह साढ़े आठ बजे पत्थरों से भरा ट्रैक्टर केलवा से भटखेड़ा जा रहा था। पुलिया के पास खड़े ग्रामीणों ने तेज बहाव होने से चालक को पुलिया क्रॉस करने से मना किया, लेकिन चालक नहीं माना। चालक जैसे ही पुलिया के बीचों बीच पहुंचा। तेज बहाव के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर पुलिया से नीचे गिर गया। वहीं चालक भी पानी में बह गया। वहां मौजूद लोगों ने चालक को निकाल लिया, नहीं तो चालक पानी के साथ बह जाता।
जानकारी मिलते ही जेके चौकी के कांस्टेबल जगदीश, मयूर सहित अन्य पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को पुलिया क्रॉस करने से रोक दिया। इस दौरान कुछ लोग पुलिया क्रॉस करने की जिद पर अड़ गए, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई और रास्ता बंद कर दिया यगा। आखिर में लोगों को वापस लौटना पड़ा।
लोगों की भीड़ लगी
पुलियापर पानी का तेज बहाव से सुबह सात बजे से ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुलिया के दोनों तरफ खड़े दिखाई दिए। यहां पर ग्रामीण काफी देर तक बहते पानी को देखते रहे। इस दौरान युवकों बच्चों की संख्या ज्यादा थी। लोग बार-बार पानी के नजदीक जाते तो कभी पुलिस ने उन्हें दूर ही रोक दिया।
बनास नदी के भाटोली-भट्ट खेड़ा पुल पर तेज बहाव में पत्थरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव के साथ पुलिए से नीचे बह गया। जबकि ट्रॉली पुलिए पर ही रह गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई।
रासजमंद. बनासनदी के भाटोली-भट्ट खेड़ा पुल पर तेज बहाव में पत्थरों से भरा ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव के साथ पुलिए से नीचे बह गया। ट्रॉली पुलिए पर ही रह गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। नदी के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। फोटो : उदयगोपाल
राजसमंद . राजसमंदझील में गोमती नदी खारी फीटर से आवक बनी रहने से शनिवार को दोनों झील के जल स्तर में सी लेवल के बराबर कर दिया है। खारी फीडर का पानी शुक्रवार रात आठ बजे राजस