पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बछड़े का किया शिकार, पिंजरे में नहीं रहा

बछड़े का किया शिकार, पिंजरे में नहीं रहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान पर पैंथर का हमला, गंभीर घायल

चारभुजाक्षेत्र के टाडावाडा गुजरान में शनिवार दोपहर को कुएं पर स्नान कर रहे एक किसान पर पैंथर ने हमला कर दिया। उसने कुछ देर तक पैंथर से संघर्ष किया। उसके चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ कर पहुंचे और पैंथर को भगाया। हमले में वह गंभीर घायल हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

छापरिया की भागल निवासी गुलाब गुर्जर (55) पुत्र चतरा गुर्जर दोपहर करीब एक बजे अपने खेत पर काम करने के बाद कुंए पर नहाने गया था। गुलाब लाल ने नहाने के लिए कपड़े खोल ही थे कि अचानक एक पैंथर ने गुलाब पर हमला कर दिया। पैंथर ने गुलाब की कमर को जबड़ों में दबोच लिया। एकाएक हमले से गुलाब लाल संभल नहीं सका और नीचे गिर गया। उसके जोर-जोर से चिल्लाने पर मौके पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए। इस दौरान पैंथर वहां से भाग निकला। घायल गुलाब को चारभुजा अस्पताल ले गए, जहां से उसे आरके अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। इधर, पैंथर से ग्रामीणों में खौफ है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है।

राजसमंद। पैंथर के हमले से घायल किसान को राजसमंद के आरके अस्पताल में उपचार किया गया।

झौर। गोरेला कुंआ गांव में पैंथर के पद चिह्न।

लावासरदारगढ़/झौर| गोरेलाकुंआ गांव में शुक्रवार रात को पैंथर फिर से आबादी क्षेत्र में घुसकर भैंस के बछड़े को दबोच ले गया। बछड़े का शव पहाड़ी के पास पड़ा मिला। पैंथर के आंतक से ग्रामीणों में खौफ है। इसी सप्ताह पैंथर ने हमला कर दो ग्रामीणों को घायल कर दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने लट्ठ से पीट-पीटकर मादा पैंथर को मार दिया था। गोरेला कुंआ में पैंथर ने आंतक मचा रखा है। पैंथर का कुनबा बार-बार गोरेला कुंआ गांव के आबादी क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहा है। शुक्रवार रात को मिठ्ठा लाल माली के बाड़े में बंधी भैंस के बछड़े का शिकार कर लिया। बाड़े में बंधे मवेशियों की रम्भाने की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए। उन्होंने पैंथर को बछड़े को दबोचकर ले जाते हुए देखा। पैंथर बछड़े को मगरी के पास घसीट कर ले गया। ग्रामीणों के आने पर बछड़े को वहीं छोड़कर भाग गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने की मांग की। गांव के चन्द्रप्रकाश माली, देवीलाल माली, गोपीलाल ने बताया कि इससे पूर्व गुरु